विजन 2020 न्यूज: अल्मोड़ा में बाजार में कई बिजली के पोल जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। ऐसे पोलों से कई स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर बिजली के झूलते तार भी खतरे का सबब बने हुए है। बिजली विभाग द्वारा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों पूर्व लगाए गए बिजली के खंभे कई स्थानों पर जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली के पोल बदलने की मांग की गई लेकिन विभाग पर इसका कोई असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है।
अल्मोड़ा: दुर्घटना को दावत देते झुके बिजली के खंभे, विभाग मौन
RELATED ARTICLES