Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंचा वायुसेना...

नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंचा वायुसेना का एमआई17, सीएम आज हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक।

देहरादून – नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने शनिवार से भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों में पानी डालने का काम करना शुरू कर दिया है। शनिवार की सुबह वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरकर नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर डाला।

वहीँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में हो रही वनाग्नि की घटनाओं पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। सेना से भी इस संबंध में सहायता ली जा रही है और हेलीकॉप्टर के माध्यम से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। आज हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ भी वनाग्नि से संबंधित विषय में बैठक करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2