Homeराज्यउत्तराखण्डAI भारत विस्तार (BHARAT VISTAAR) योजना का हुआ शुभारंभ, जानें क्यों है...

AI भारत विस्तार (BHARAT VISTAAR) योजना का हुआ शुभारंभ, जानें क्यों है ये खास ?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ “AI भारत विस्तार (BHARAT VISTAAR)” योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी सर्किट हाउस, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

AI भारत विस्तार (BHARAT VISTAAR) योजना का हुआ शुभारंभ

AI भारत विस्तार (BHARAT VISTAAR) योजना का आज शुभारंभ हो गया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी सर्किट हाउस से कार्यक्रम से वर्चुएली जुड़े। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “भारत विस्तार” योजना देशभर के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए आज राजस्थान के जयपुर से प्रारंभ की गई एक महत्वपूर्ण पहल है।

किसानों को मिलेगी सटीक और समयबद्ध जानकारी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से कृषि एवं औद्यानिकी फसलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिससे किसानों को सटीक और समयबद्ध जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसानों को एक ही स्थान पर फसलों की आवश्यकताओं, मंडीभाव, सिंचाई का समय, उन्नत बीज, फसल बीमा और अन्य कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular