बड़ी खबर : टिहरी में एडीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर स्टॉम्प विक्रेता को लाईसेंस जारी करने के मामले में डीएम सोनिका ने राजस्व विभाग में कार्यरत एक लिपिक को निलंबित कर दिया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए एसडीएम घनसाली को जांच अधिकारी नियुक्त कर एक पखवाड़े में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।