Homeराज्यउत्तराखण्डदिवाली में हुए विवाद में शस्त्र लहराने मामले में एक्शन, डीएम ने...

दिवाली में हुए विवाद में शस्त्र लहराने मामले में एक्शन, डीएम ने लाइसेंस किया सस्पेंड

dm savin bansal

देहरादून के रायपुर थाना अंतर्गत दीपावली के दिन पटाखा फोड़ने के विवाद पर एटीएस कॉलोनी में शस्त्र लहराने का मामले में कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी देहरादून में मामले में एक्शन लेते हुए शस्त्र को जब्त कर लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।

दिवाली में हुए विवाद में शस्त्र लहराने मामले में एक्शन

दिवाली के दौरान एटीएस कालोनी में दीपावली के दिन आपसी विवाद में तैस में आकर शस्त्र लहराने का मामला डीएम तक पहुंचा तो डीएम शस्त्र जब्त कराते हुए लाईसेंस निलम्बित कर दिया है।  अब लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही तय है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि कानून से खिलवाड़ जिले में मंजूर नहीं है ऐसा करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

पटाखे जलाने को लेकर हुआ था विवाद 

बता दें कि एटीएस कॉलोनी में दीपावली के दिन दो पक्षों में पटाखा जलाने को लेकर विवाद हुआ था। शस्त्र लाईसेंस धारकों को जिन शर्तों के अधीन लाइसेंस दिया गया था उनका घोर उल्लंघन हुआ है। मामूली विवाद पर शस्त्र लहराने की घटना से भविष्य में  शस्त्र दुरुपयोग की है प्रबल संभावना है। दोनों पक्षों को डीएम ने तलब किया।  जिसके बाद ये कार्रवाई देखने को मिली है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular