Homeराज्यउत्तराखण्डनशे के आदी चोर ने उड़ाई थी बाइक, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

नशे के आदी चोर ने उड़ाई थी बाइक, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

देहरादून : थाना रानीपोखरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार, आवेदक बुद्धि सिंह, निवासी जोगीयाण अठूरवाला, थाना डोईवाला, ने 18 अप्रैल 2025 को थाना रानीपोखरी में एक प्रार्थना पत्र दिया। पत्र में उन्होंने अज्ञात चोरों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल (UK-07-AM-4860, सीडी डीलक्स) की चोरी की शिकायत की थी। पुलिस ने इस संबंध में तत्काल मुकदमा संख्या 32/2025, धारा 303(2) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने घटनास्थल और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए गए और पुराने अपराधियों की गतिविधियों की जांच की गई।

पुलिस टीम की सतत प्रयासों और स्थानीय मुखबिर की सूचना के आधार पर, गुजराडा मोड़, रानीपोखरी के पास से अरविन्द्र कृषाली पुत्र जोगेन्द्र कृषाली, उम्र 26 वर्ष, निवासी कैरवान गांव, रानीपोखरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे का आदी है और अपने नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: अरविन्द्र कृषाली
  • पिता का नाम: जोगेन्द्र कृषाली
  • उम्र: 26 वर्ष
  • पता: कैरवान गांव, रानीपोखरी, देहरादून
  • गिरफ्तारी स्थान: गुजराडा मोड़, रानीपोखरी

बरामदगी:

  • मोटरसाइकिल संख्या: UK-07-AM-4860 (CD Deluxe)

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  1. मुकदमा संख्या 187/2025, धारा 379/411 भादवि, थाना डोईवाला
  2. मुकदमा संख्या 38/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना रानीपोखरी
  3. मुकदमा संख्या 27/2024, धारा 379/411 भादवि, थाना रानीपोखरी
  4. मुकदमा संख्या 32/2025, धारा 303(2) भा.न्या.सं., थाना रानीपोखरी

 

 

#DehradunNews #RaniPokhariPolice #BikeChorGiraftaar #CrimeNews #UttrakhandPolice #MotorcycleTheft #BreakingNews2025

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular