Homeराज्यदिल्लीवंदे भारत मिशन के तहत कोरोनाकाल में विदेशों में फंसे 61 लाख...

वंदे भारत मिशन के तहत कोरोनाकाल में विदेशों में फंसे 61 लाख नागरिकों को वापस लाई भारत सरकार…

नई दिल्ली- कोरोना महामारी के चलते विदेशों में फंसे नागरिकों को देश वापस लाने के लिए शुरू किए गए ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत सरकार करीब 61 लाख नागरिकों की घर वापसी करा चुकी है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यसभा में दी। मंत्रालय ने लिखित जवाब में बताया है कि 30 अप्रैल 2021 तक कुल 60,92,264 भारतीयों को देश वापस लगाया गया है।

पिछले साल की शुरुआत में जब कोरोना महामारी चीन के बाहर फैलना शुरू शुरू हुई तो दुनिया के अधिकतर देशों ने सख्त लॉकडाउन और पाबंदियों की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदियां लगा दी गईं। ऐसे में दुनिया के कई देशों में लाखों भारतीय फंस गए। सरकार ने इन्हें वापस लाने के लिए ‘वंदे भारत मिशन’ की शुरुआत की थी और दुनिया के अलग-अलग कोनों से विशेष विमानों के जरिए लोगों को वापस लाया गया था। हालांकि, यात्रियों को इसका किराया वहन करना पड़ा था।

विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया है कि कोरोना संक्रमण की वजह से 35 सौ से अधिक भारतीय नागरिकों की विदेशों में मौत हो गई। मंत्रालय ने कहा है कि विदेशों में स्थित मिशनों और पोस्ट्स के जरिए दी गई जानकारी के मुताबिक, विदेशों में 3570 भारतीयों की मौत कोरोना की वजह से हुई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular