मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से उत्तरकाशी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित मांडो और कनरानी गांव पहुंचे। बता दें कि विगत दिनों यहां बादल फटने की घटना हुई थी। आज मुख्यमंत्री ने यहां आपदा पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने मांडो गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीणों की मांग पर डीएम को मांडो गांव के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने एक महिला बेहद भावुक हो गई और मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री के साथ जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद हैं।



