यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 25 से लेकर 28 जुलाई तक नहीं चलेगी जनता एक्सप्रेस….

देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस का संचालन 25 से लेकर 28 जुलाई तक ठप रहेगा। यह रोक शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों के चलते लगाई गई है। स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर के मुताबिक शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों के चलते देहरादून से वाराणसी के बीच ट्रेन का संचालन 25 से लेकर 28 जुलाई तक नहीं होगा। वहीं वाराणसी से देहरादून के लिए 24 से 27 जुलाई के बीच जनता एक्सप्रेस का संचालन बंद रहेगा। जनता एक्सप्रेस का संचालन ठप होने से हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here