मुख्यमंत्री ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं….

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि ईद-उल-अज़हा का त्यौहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करते हुए घर पर ही नमाज़ पढ़ने और ईद-उल-अज़हा मनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here