
देहरादून-कोरोना की रफ्तार धीमा पड़ने के साथ ही सभी तरह की गतिविधियां दोबारा शुरू होने लगी है। इसी कड़ी में क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) ने क्रिकेट गतिविधियां शुरू करने की तैयारी कर दी है। इसी क्रम में जिला क्रिकेट संघ देहरादून ने सभी आयु वर्गों की टीम चयन के लिए ट्रायल की तिथि जारी कर दी है। इसके अलावा जिला क्रिकेट लीग 2021-22 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जिला क्रिकेट संघ, देहरादून की सोमवार को बैठक आयोजित हुई, जिसमें तय किया गया कि आगामी 26 जुलाई से सभी वर्गों के चयन ट्रायल आरंभ किए जाएंगे। यह ट्रायल आयुष क्रिकेट एकेडमी छिद्दरवाला के मैदान में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल बीसीसीआइ और उत्तराखंड सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप कराए जाएंगे। ट्रायल के आधार पर अंडर-19, अंडर-16, सीनियर व अंडर-23 खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।
सीनियर वर्ग के के ट्रायल 02 से 05 अगस्त, अंडर -23 वर्ग के ट्रायल 07 से 09 अगस्त होगें।



