देहरादून-उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस के 19 पॉजिटिव मरीज पाए गए,अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी की जान नहीं गयी है. तो वहीं 52 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटें हैं.वहीं देहरादून में 05 नए मरीज सामने हैं. बात करें कोविड के एक्टिव मरीजों की तो सूबे में अब केवल 623 केस रह गए हैं.



