
डोईवाला-उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने उत्तराखंड में आ रहे बाहरी पर्यटकों से अपील की थी की देवभूमि आए तो मर्यादा में रहे लेकिन लगता है बाहरी पर्यटकों को उत्तराखंड की शान्त वादियों में हुडदंग करने और माहौल को खराब करने की आदत सी पड़ गई हैं हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी के बाद अब डोईवाला में दिल्ली की पर्यटक महिलाओं ने शराब के नशे में धुत होकर होटल में स्थानीय महिलाओं से मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को कोतवाली ले आई। जहां शराब के नशे में धुत महिलाओं और उनके साथी का मेडिकल कराया जा रहा है उसके बाद पुलिस ऑपरेशन मर्यादा के तहत कारवाई की तैयारी में हैं
डोईवाला के नुन्नावाला के एक निजी होटल में दिल्ली की महिला पर्यटकों ने की स्थानीय महिलाओं के साथ मारपीट नशे में धूत महिलाओं ने की मारपीट स्थानीय लोगों की शिकायत पर कोतवाली लाई गई सभी आरोपी महिलाओं को कोतवाली पुलिस स्थानीय सभासद ईश्वर रौथान के साथ तमाम लोग मौके पर मारपीट करने वाली दिल्ली की महिला पर्यटकों को सबक सिखाने की मांग मिशन मर्यादा के तहत कर रहे है



