
चमोली-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इन दिनों चमोली भ्रमण पर है।
रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भविष्य बद्री सड़क मार्ग से पहुंचे जहां पर उन्होंने भगवान विष्णु के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने सुभाई गांव मै ग्रामीणों से मुलाकात की । जिसके बाद अपने चार साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे मै ग्रामीणों को अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस चार सालो मै विकास किया है। कहा कि लगभग सभी दूरस्थ गावो को सड़कों से जोड़ने का काम भी भाजपा सरकार ने किया।
वहीं बद्रीनाथ विधायक का कहना है कि भविष्य बद्री तक सड़क पहुंच गई है। जिससे उनका सपना भी पूरा हो गया है। कहा कि भविष्य बद्री सड़क मार्ग मै डामरीकरण का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।



