
गैरसैंण-पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत इन दिनों गढ़वाल के दौरे पर हैं,उन्होंने इस दौरान 1 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है।इसी के मद्देनज़र वे पौड़ी,रुद्रप्रयाग से होते हुए आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी साझा की। साथ ही उन्होंने लिखा कि गैरसैंण में आना मेरे लिए सूकून भरा एहसास होता है।गढ़वाल भ्रमण के दौरान उन्होंने आदिबद्री और धारी देवी के दर्शन भी किए सभी के मंगल की कामना भी की। इस दौरान उन्होंने पीपल और बरगद के पौधे भी रोपे। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनी।इसके बाद पूर्व सीएम कर्णप्रयाग के सिमली गए जहां उन्होंने महिला बेस अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल के प्रांगण में वृक्षारोपण किया।
इससे पहले उन्होंने पौड़ी के कोट ब्लॉक स्थित फल्सवाडी गांव में स्थानीय लोगों के साथ हरेला मनाया और जनता के साथ वृक्षारोपण किया। इसके अलावा उन्होंने पौड़ी कलेक्ट्रेट में नवनिर्मित बार एसोशिएसन के भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ता हर किसी का होता है,और वे न्याय की लड़ाई लड़ते हैं,गरीब लोगों को न्याय दिलाने के लिए सभी अधिवक्ताओं को आगे आना चाहिए।
Hello, check amazing [URL=https://hotchip.org.uk/]lesbian incest porn[/URL] collection. This features excellent clips. Enjoy it online!