उत्तराखंड में 637 हाई स्कूलों में हेड मास्टरों के पद भरे जाएंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों को इस को लेकर निर्देश दिए हैं।
शिक्षा विभाग में यह पद लंबे समय से खाली चल रहे थे, लेकिन अब वरिष्ठता का मामला सुलझने के बाद इन पदों को पदोन्नति से भरे जाने का रास्ता साफ हो गया।



