
उधमसिंह नगर : 68 विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार व भाजपा प्रवक्ता के बयान पर विरोध जतते हुए सितारगंज मुख्य चौक पर भाजपा का पुतला दहन किया ।
फ्री बिजली यूनिट को लेकर आप पार्टी एवं भाजपा में छिड़ी है जुबानी जंग।
आज सितारगंज के मुख्य चौक पर आप कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन। आज सितारगंज के मुख्य चौराहे पर बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल का पुतला फूंका जिसमें उन्होंने उत्तराखंड वासियों के लिए अपशब्द बोले थे हमारे कार्यकर्ताओं ने मेन चौराहे पर उनका पुतला फूंका।


