Homeराज्यउत्तराखण्डजुलाई के आखिरी हफ्ते में घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिज़ल्ट !

जुलाई के आखिरी हफ्ते में घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिज़ल्ट !

रामनगर-उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद जुलाई के आखिरी हफ्ते तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा। जबकि, परीक्षा परीणम से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं।इसके लिए विद्यार्थियों को एक महीने के अंदर आवेदन करना होगा। बता दें कि, कोविड के चलते उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा नहीं करवाई है।
उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल में 1 लाख 48 हजार 350 विद्यार्थी शामिल होने थे, जबकि इंटरमीडिएट में 1 लाख 22 हजार 198 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी। लेकिन मार्च और अप्रैल में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड विद्यालयी परिषद ने परीक्षा रद्द करा दी थी।
उत्तराखंड सरकार ने एक शासनादेश जारी किया गया कि 9वीं के परीक्षा परिणाम के आधार पर 10वीं के विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया जाएगा। ऐसा ही 11वीं के परीक्षा परिणाम के आधार पर 12वीं के विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा।
इस बाबत  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर और विद्यालय केंद्र स्तर पर काम चल रहा है और हम लोग समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। नीता तिवारी ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि जुलाई अंतिम सप्ताह तक हम परीक्षा परिणाम घोषित कर देंगे।
इस मामले में सचिव नीता तिवारी ने बताया कि अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होता है तो शासनादेश में हमने ये विकल्प रखा है कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के 1 महीने के भीतर आवेदन करेगा और परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी परीक्षा करायी जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular