Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड  संयुक्त नागरिक संगठन ने सीएम धामी से की धार्मिक स्थलों पर नशा...

 संयुक्त नागरिक संगठन ने सीएम धामी से की धार्मिक स्थलों पर नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग…

देहरादून:-बीते दिनों हरिद्वार में गंगाघट पर कुछ लोग हुक्का पीते हुए पाए  गए थे। जिसके बाद उत्तराखंड के जनमानस में खासा नाराज़गी देखने को  मिली । वहीं अब  संयुक्त नागरिक संगठन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्यसचिव डॉक्टर एस.एस संधू से मांग है कि उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों,धार्मिक नगरो,चारधाम आदि क्षेत्रों में पर्यटकों और यात्रियों के लिए कठोर आचार संहिता लागू की जाए और शराब,बीयर,सुल्फा, गांजा पीते पाये गये लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। संयुक्त नागरिक संगठन के महासचिव सुशील त्यागी  ने कहा कि  चेतावनी हेतु सभी जगह सूचनापट फ्लैक्स लगाए जायें,सूचना इश्तहार भी बांटे जाये।आमजन को सहयोग हेतु प्रोत्साहित किया जाय।बिना भय के ये प्रयास सफल नही होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2