Sunday, March 1, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड सीएम पुष्कर धामी ने 80 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर 9 जिलों के लिए किए...

सीएम पुष्कर धामी ने 80 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर 9 जिलों के लिए किए रवाना…

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 80 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर राज्य के 9 जिलों के लिए रवाना किए। आईसीआईसीआई फाउन्डेशन द्वारा राज्य के ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों के लिए ये 80 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर राज्य सरकार को उपलब्ध करवाए गए हैं। देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में ये आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से कोविड से लड़ाई में जीत हासिल की जा सकती है। पिछले कुछ समय में कोविड संक्रमण के मामलों में कमी आई है, लेकिन अभी भी पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोविड की तीसरी लहर की सम्भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी की है। हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, आईसीआईसीआई फाउंडेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह, आईसीआईसीआई बैंक के  मनीष मेहरोत्रा,अशोक मिगलानी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2