
देहरादून-बीते दिनों जहां एक तरफ उत्तराखंड में मुख्यमंत्री परिवर्तन खासा चर्चाओं में रहा तो वहीं कांग्रेस किस चेहरे के साथ चुनावी रण में उतरेगी ये सवाल भी सियासी गलियारों में तैर रहे हैं।इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का बयान सामने आया है,प्रीतम ने कहा कि पार्टी सामुहिक रूप से 2022 का चुनाव लड़ेगी उन्होंने कहा कि पार्टी 2002,2007,2012 के चुनाव भी बिना चेहरे के सामुहिक रूप से लड़ी थीऔर पार्टी ने उनमें से दो चुनावों में जीत हासिल की थी। लिहाज़ा पार्टी इसी फॉर्मूले पर आगे बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी ने ठोस रोडमैप तैयार किया था, लेकिन नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के असमय निधन से इसमें बाधा पहुंची है। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत के मुफ्त बिजली के वादे पर भी निशाना साधा,उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली की घोषणाएं चुनावी जुमला है। कांग्रेस जनता से जो भी वादे करेगी, उसे घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। सत्ता में आने पर पार्टी उन पर निश्चित तौर पर अमल करेगी।