Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पहली बार कल उत्तराखंड़ दौरे पर आ रहे है दिल्ली के मुख्यमंत्री...

पहली बार कल उत्तराखंड़ दौरे पर आ रहे है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजारीवाल…..

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। अरविंद केजरीवाल का यह उत्तराखंड में पहला दौरा है। इस दौरे के मद्देनजर आप कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि ’उत्तराखंड खुद बिजली बनाता है, दूसरे राज्यों को बेचता भी है।

फिर उत्तराखंड के लोगों को इतनी महंगी बिजली क्यों दी जाती है। दिल्ली अपनी बिजली नहीं बनाता, दूसरे राज्यों से खरीदता है। फिर भी दिल्ली में बिजली फ्री है। क्या उत्तराखंड वासियों को फ्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए? कल देहरादून में मिलते हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2