मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली के दौरे पर पहुंचे हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। आज दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात होगी। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ ही उनका कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलने का कार्यक्रम है।

