Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंडः आज देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…..

उत्तराखंडः आज देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…..

राजधानी देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी जैसे जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से सारे एहतियाती कदम उठाए जाने की जरूरत बताई है। वहीं नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की भी जरूरत है। भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन के साथ ही कहीं-कहीं पहाड़ी इलाकों में नदियों में तेज जलप्रवाह की पूरी संभावना है।

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग की ओर से आज तेज गर्जना के साथ कई दौर की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2