
उत्तर प्रदेश में प्रत्येक वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में 01 से 07 जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 07 जुलाई, 2021 तक लगभग 27.92 करोड़ पौधों का रोपण किया जा चुका है। शेष पौधों को वर्षा की उपलब्धता के अनुसार रोपित कर वर्ष 2021 में 30 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। 07 जुलाई, 2021 तक वन विभाग द्वारा गंगा जी व उसकी सहायक नदियों के किनारे 1.30 करोड़ से अधिक पौधे रोपित किए गए। सड़क किनारे विषेषकर एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग आदि के किनारे रोपण को प्राथमिकता दी गयी। अन्य 26 विभागों द्वारा अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 17.87 करोड़ पौध डी0एस0टी0 (Direct Seedling Transfer) प्रक्रिया के माध्यम से वन विभाग की पौधषालाओं से प्राप्त कर वृक्षारोपण में उपयोग किया गया।
राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने हरिषंकरी पौध रोपित कर जनपद झांसी में दिनांक 04 जुलाई, 2021 को पहुज नदी पर स्थित सिमरधा बांध पर स्मृति वाटिका में एक ही दिन में 25 करोड़ पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में कुल 5,000 पौधे लगाए गए तथा ग्रामवासियों को 10,000 सहजन के पौधे वितरित किए गए। राज्यपाल ने वृक्षारोपण जन-आन्दोलन 2021 की सफलतापूर्वक सम्पादन हेतु आषीर्वचन दिया तथा हरीतिमा सम्वर्धन के लिए जनसामान्य को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने हेतु प्रेरित किया।
इसी प्रकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सुल्तानपुर में पौधरोपण कर वृक्षारोपण की शुरुआत की। प्रदेष में सड़क किनारे विषेषकर एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग व सर्विस लेन के बीच हरित पट्टी विकसित किए जाने की श्रृंखला में मुख्यमंत्री जी ने ग्रीन फील्ड पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सुल्तानपुर में हरिषंकरी का पौधा रोपित किया। उन्होंने इस अवसर पर पंचवटी, नक्षत्र वाटिका एवं नवग्रह वाटिका में एक-एक पौधा रोपित किया।
मुख्यमंत्री ने जनपद सुल्तानपुर के बड़ाडाड़ विकास खण्ड तहसील बल्दीराय में देव स्थान के पास स्थित विरासत वृक्ष ‘बरगद‘ की पूजा-पाठ कर परिक्रमा की तथा अमरूद, महुआ, हरसिंगार आदि के पौधे वितरित किए। यूपीडा द्वारा वन विभाग से 30,000 पौधे क्रय कर निकटवर्ती ग्रामवासियों को वितरित किए गए। इस वृहद स्तरीय वृक्षारोपण से ग्रामवासियों को फल, चारा, इमारती लकड़ी व औषधियां मिलेंगी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दारा सिंह चौहान की उपस्थिति में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार सुश्री हेकाली झिमोमी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुनील पाण्डेय तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित विषिष्टजनों द्वारा भी पौध रोपण किया गया।