Homeराज्यउत्तराखण्डकृषि कानूनों के विरोध में उत्तराखंड के किसानों ने आज किया राजभवन...

कृषि कानूनों के विरोध में उत्तराखंड के किसानों ने आज किया राजभवन कूच…..

देहरादून- केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में उत्तराखंड की राजधानी दून में भी आज बड़ी संख्या में उधमसिंहनगर, हरिद्वार और नैनीताल से किसान पहुंचे जिन्होंने राजभवन कूच किया। इन किसानों को पुलिस द्वारा हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास रोक दिया गया जहां उन्होंने सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर के प्रतिनिधि और उधम सिंह नगर के किसान नेता जगतार सिंह बाजवा का कहना है कि देश का किसान 7 महीने से सड़कों पर आंदोलन कर रहा है लेकिन सत्ता में बैठे लोग उसकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों को इमरजेंसी जैसे हालात का एहसास करा दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में भी किसानों ने देश की 140 करोड़ आबादी को खाने के लिए अन्न उपलब्ध कराया है। 7 माह में आंदोलन के दौरान 500 किसानों की जान जा चुकी है। किसानों के इस आंदोलन को कभी आतंकियों के समर्थन से जोड़ा जा रहा है तो कहीं इन किसानों को पीटा जा रहा है और जेल भेजा जा रहा है। जो देश के अन्नदाताओं के साथ घोर अन्याय है।
इन किसानों का कहना है कि उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक इन तीनों कानूनों को रद्द नहीं किया जाता है तथा फसलों के समर्थन मूल्य का कानून नहीं लाया जाता। किसान नेताओं ने साफ कहा कि आने वाले चुनावों में वह जनता से अपील करेंगे कि वह उस भाजपा को वोट न दें। जिसकी कथनी और करनी कुछ और हो। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। हम राज्यपाल को ज्ञापन देना चाहते हैं लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद भी उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। इस दौरान पुलिस के साथ किसानों की तीखी नोकझोंक भी हुई तथा पुलिस ने इन किसानों को गिरफ्तार कर लिया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments