Homeराज्यउत्तराखण्ड1 जुलाई से पर्यटकों के लिए खुल सकते हैं दून जू और...

1 जुलाई से पर्यटकों के लिए खुल सकते हैं दून जू और आनंद वन के दरवाजे….

उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। एनटीसीए ने सभी पार्क और जू खोलने की अनुमति दे दी है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार 29 जून को कुछ प्रतिबंधों के साथ एसओपी जारी कर सकती है। इसके बाद एक जुलाई से दून जू और झाझरा स्थित आनंद वन खुल सकते हैं। कोविड के बढ़ते प्रकोप के कारण एनटीसीए ने दो माह पहले जू, नेशनल पार्कऔर आरक्षित पार्क बंद कर दिए थे। तभी से दून जू और आनंद वन समेत तमाम पार्क और टाइगर रिजर्व बंद हो गए थे। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को पत्र भेजकर खोलने को कहा गया है। लेकिन, जू और पार्क 29 जून तक बंद रहेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments