Saturday, February 28, 2026
Home उत्तराखण्ड उत्तरकाशी गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन यमुनोत्री धाम मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण...

गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन यमुनोत्री धाम मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया….

उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा भ्रमण, निरीक्षण कार्यक्रम के तहत गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन यमुनोत्री धाम पहुंचे। आयुक्त ने पैदल रूट स्थलीय निरीक्षण करते हुए यमुनोत्री धाम पहुंचा जहां उन्होंने मंदिर धाम परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। आयुक्त ने कहा राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का दोनों धाम यमुनोत्री व गंगोत्री में किस तरीके से परिपालन हो रहा है उसका निरीक्षण किया गया। चूंकि वर्तमान में चारधाम यात्रा बंद है भविष्य में परिस्थिति अनुकूल होने पर सरकार यदि चारधाम यात्रा शुरू करती है तो उसकी अवस्थापना सुविधाओं का रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया।

 आयुक्त गढ़वाल रमन ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग एवं नव निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया व सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने यमुनोत्री धाम परिसर में स्थपित सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे चालू हालात में पाए गए। एसओपी का परिपालन सही पाया गया। यमुनोत्री पैदल मार्ग,मंदिर परिसर पर साफ सफाई व कूड़े का निस्तारण आदि व्यवस्थाएँ चाक चौबंद पायी गई सरकार द्वारा जारी पैदल मार्ग पर शौचालय साफ व स्वच्छ पाए गए। बंडेलीगाड़ से ऊपर पैदल मार्ग का कुछ हिस्सा बीते दिन बारिश के कारण दस गया था जिसे तत्काल ठीक करने के निर्देश ईई को दिए। पैदल मार्ग पर पीने का पानी की आपूर्ति सही पायी गई। दो पानी के टैंक में लीकेज होना पाया गया जिसे ठीक करने के निर्देश ईई जल संस्थान को दिए।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गढ़वाल आयुक्त को अवगत किया कि जनपद में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए वेक्सीन आ चुकी है। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी तीर्थ पुरोहितों,पुजारियों,होटल व लॉज चलाने वाले सभी का खरसाली में केम्प लगाकर वैक्सिननेशन करने के निर्देश उप जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग को दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2