Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीआयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं...

आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा….

गंगोत्री : आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने शनिवार को गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरानजिलाधिकारी मयूर दीक्षित भी उपस्थित रहे।

आयुक्त गढ़वाल रमन ने गंगोत्री में स्नान घाट व साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं को देखा। तथा तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। मुखबा जांगला सड़क मार्ग बनाने की तीर्थ पुरोहितों द्वारा मांग की गई। जिस पर आयुक्त श्री रमन ने आश्वासन दिया कि वन भूमि के निस्तारण होने के बाद शीघ्र ही सड़क मार्ग बनाने की कार्यवाही कर ली जाएगी। इसके अतिरिक्त आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि वर्तमान में कोविड के कारण चारधाम यात्रा स्थगित है,परिस्थितियां अनुकूल रहने पर अगले कुछ महीनों बाद चारधाम यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। जनपद उत्तरकाशी में कोविड के कुछ केस जरूर कम हुए है लेकिन फिर भी सतर्क व सावधानी बरतनी जरूरी है तथा सरकार द्वारा जारी एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करना है।

इस दौरान एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल,राजेश सेमवाल,रविन्द्र सेमवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular