Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में उमस और गर्मी से लोग बेहाल, देहरादून में तीन साल...

उत्तराखंड में उमस और गर्मी से लोग बेहाल, देहरादून में तीन साल में सबसे गर्म रहा मंगलवार का दिन…..

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं। खासकर मैदानी इलाकों में पारा लगातार चढ़ रहा है। मंगलवार को दून में तीन साल में जून का सर्वाधिक तापमान रिकार्ड किया गया। शुष्क मौसम और चटख धूप के बीच तपिश बढ़ गई है। उमस के कारण पसीने छूट रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पारे में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। हरिद्वार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। देहरादून में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि बीते तीन साल में जून में सर्वाधिक है। इससे पहले 2020 में जून में सर्वाधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और 2019 में जून का सर्वाधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, 2018 में यह 38.7 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। पहाड़ों में जरूर कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रहे, लेकिन बारिश के आसार नजर नहीं आए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा शुक्रवार से राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है। जिसके चलते पर्वतीय इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular