
खटीमा में 45+ टीकाकरण (COVAXIN) की औपचारिक शुरुआत विधायक पुष्कर सिंह धामी द्वारा थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा से की गई। अभी तक कोविशिल्ड लगाई जा रही थी। आज से कोविशिल्ड एवं कोवेक्सीन दोनों लगाई जा रही है।
थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा,जामा मस्जिद खटीमा,पंचायत घर नौगवानाथ में वेक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया एवं जन जागरूकता के तहत मास्क कर सैनिटाइजर वितरित किए।जामा मस्जिद खटीमा में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार कोविड प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

45+ टीकाकरण (COVAXIN) निम्न स्थानों पर किया जा रहा है।
1. थारू जी आई सी खटीमा
2. जामा मस्जिद खटीमा
3. पंचायत घर नौगवानाथ
4. प्राथमिक विद्यालय सबोरा
5. प्राथमिक विद्यालय जादोपुर

कुल 11 स्थानों पर 45+ टीकाकरण निम्न स्थानों पर किया जा रहा है।
1. नागरिक चिकित्सालय खटीमा
2. पी एच सी देवरी
3. पी एच सी चकरपुर
4. पी एच सी नगला तराई
5. न्याय पंचायत झनकट
6. नूरी मस्जिद खटीमा
7. जामा मस्जिद खटीमा
8. थारू जी आई सी खटीमा
9. पंचायत घर नौगवानाथ
10. प्राथमिक विद्यालय सबोरा
11. प्राथमिक विद्यालय जादोपुर
कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक टेस्टिंग ( रेपिड, आरटीपीसीआर) की जाएगी साथ ही संक्रमित/कोविड लक्षण वाले लोगों को दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है।



