Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की...

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति….

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री तीरथ ने कोविड- 19 के दृष्टिगत बचाव हेतु आरटीपीसीआर, एंटीजन सेवाओं के भुगतान, सामग्री, उपकरण, औषधि रसायन के क्रय हेतु रू. 50 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद नैनीताल एवं देहरादून में एक-एक 500 बैड के अस्पतालों के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने 32.08 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र-डीडीहाट के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु रू. 1 करोड़ 41 लाख, विधानसभा क्षेत्र चकराता के अन्तर्गत विभिन्न 07 कार्यों हेतु रू. 1 करोड़ 82 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु रू. 01 करोड़ 39 लाख एवं जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्र नगर के अंतर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु रू. 98 लाख 84 हजार की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular