Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने आयुष रक्षा किट वितरण वाहन...

चमोली : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने आयुष रक्षा किट वितरण वाहन को क्लेक्ट्रेट परिसर से किया रवाना….

चमोली : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने आयुष रक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को आयुष रक्षा किट वितरण वाहन को क्लेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए आयुष रथ के माध्यम से आयुष किट का वितरण एवं घरेलू उपचार के बारे में प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कोविड की रोकथाम में इस अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए फ्रंट लाइन वर्कस, होम आइसोलेट मरीजों, संपर्क में आए हाई रिस्क व्यक्तियों एवं जन सामान्य को आयुष किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. एसके रतूडी ने बताया कि आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय को 10 हजार आयुष किट प्राप्त हुई है। प्रत्येक किट में एक व्यक्ति के लिए 15 दिनों के लिए गिलोय, वासा, त्रिकूट, तुलसी व मुलेठी से निर्मित आयुष रक्षा कूका क्वाथ चूर्ण, संशमनी वटी व अश्वगंधा वटी रखी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular