Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पिथौरागढ़ : जाजरदेवल में पिकप वाहन में लदी हुई सूखी घास में...

पिथौरागढ़ : जाजरदेवल में पिकप वाहन में लदी हुई सूखी घास में लगी आग, मौके पर पुलिस ने पाया काबू….

पिथौरागढ़ जाजरदेवल थानाध्यक्ष के0सी0 आर्या को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि, पण्डा के पास एक पिकप वाहन में लदी हुई सूखी घास पर आग लग गई है । थानाध्यक्ष टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर देखा तो एक पिकप वाहन संख्या- UK05CA-2733 में लदी हुई सूखी घास में आग लगी हुई थी, पुलिस टीम व स्थानीय जनता द्वारा काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तथा पिकप वाहन को जलने से बचा लिया गया । पिकप में सवार चालक रघुवर सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी- सातसिलिंग व भूपेन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह, निवासी- पण्डा से आग लगने के कारणों का पता किया गया तो उनके द्वारा बताया कि उक्त वाहन में लदी हुई घास में सड़क के ऊपर से बिजली के तारों के आपस में टकराकर स्पार्किंग होने से आग लग गई थी, जो काफी भीषण रुप ले चुकी थी ।जो बड़ा हादसा होने से टल गया जिसकी सूचना विद्युत विभाग को विद्युत लाईन में सुधार किये जाने कहा गया ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनहोनि न हो सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2