Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की इस पहल से आशारोड़ी से मोहंड के...

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की इस पहल से आशारोड़ी से मोहंड के बीच जल्द मिलेगी मोबाइल कनेक्टिविटी…..

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की इस पहल से अब मोहंड से देहरादून के बीच के जंगलों में भी मोबाइल की घंटी सुनाई देगी। इसके लिए 12 किलोमीटर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही आशारोड़ी डाटकाली से लेकर मोहंड तक मोबाइल टावरों की स्थापना हो जाएगी। भारतीय दूरसंचार विभाग और रिलायंस टेलीकॉम ने इस क्षेत्र में पांच से सात स्थान मोबाइल टावर लगाने के लिए चिह्नित किए हैं। जिसमें से तीन लोकेशन उत्तराखंड वन विभाग की सीमा के अंतर्गत हैं और उसका राज्य सरकार द्वारा तेजी से भूमि हस्तांतरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। उत्तर प्रदेश वन विभाग की सीमा के अंदर आने वाली चार लोकेशन के लिए सांसद अनिल बलूनी ने यूपी के वन मंत्री दारा सिंह चैहान से चर्चा की है। उन्होंने सहर्ष सहमति देते हुए अपने अधिकारियों को उक्त क्षेत्र में सहयोग करने का निर्देश दिया है। जल्द उत्तर प्रदेश सरकार की अनापत्ति और अन्य औपचारिकताएं पूर्ण हो जाएंगी, जिसके बाद तेजी से टावरों की स्थापना का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। दोनों राज्यों की सरकारों की त्वरित सिफारिश से शीघ्र ही आमजन को दूरसंचार सेवा का लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान के सकारात्मक सहयोग व त्वरित रूप से प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के प्रयास से उम्मीद जगी है कि सरकारी भूमि हस्तांतरण प्रक्रियाओं के बाद दूरसंचार कंपनियां इस कार्य में तेजी दिखाएंगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2