एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से देहरादून निवासी एक मरीज की मौत हो गई। वहीं ब्लैक फंगस के 15 नए मरीज भी मिले हैं। एम्स में ब्लैक फंगस के अब तक 92 केस मिले हैं। इनमें से एम्स में अब सात संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार होने जा रहा है। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया मंगलवार को देहरादून के माजरा निवासी 68 वर्षीय मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई।


