Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून के मैक्स अस्पताल से मोबाइल और रेमेडिसिविर चोरी होने का मामला,...

देहरादून के मैक्स अस्पताल से मोबाइल और रेमेडिसिविर चोरी होने का मामला, पुलिस ने नर्स समेत दो को किया गिरफ्तार….

राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध मैक्स अस्पताल में तैनात नर्स व उसके दोस्त को पुलिस ने अस्पताल के कोविड वार्ड से चोरी के मोबाइल समेत अरेस्ट किया है। नर्स ने पुलिस को मैक्स अस्पताल के खिलाफ दिये गये बयानो में और भी सनसनीखेज आरोप अस्पताल प्रबंधन पर लगाए है। नर्स रूकैया ने कहा है कि अस्पताल से जीवन रक्षक दवायें जैसे रेमडीसिवर व अन्य दवायें चोरी होते रहे है। अस्पताल में तीमारदारों की शिकायतों पर कोई संज्ञान नही लिया जाता है।

राजपुर थाना पुलिस को अवतार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी उनके पिता को मैक्स अस्पताल में 21 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। 8 मई को पिता की मृत्यु के बाद उनके पिता का फोन नही मिला  इस आशय की शिकायत पहले मैक्स अस्पताल में की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुये नर्स रूकैय्या व मित्र सलमान को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक नर्स ने बयान दिये है कि अस्पताल की मिलीभगत से वहाँ रेमडीसिवर से लेकर कई महंगी दवायें गायब हुई है। परिजनों से अभद्रता की जाती है व कोई बात नही करता है। थाना प्रभारी राजपुर राकेश शाह ने बताया है कि मामले में जांच की जा रही है। —

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2