Monday, March 2, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कोरोना का कहर: उत्तराखंड को मिले 7500 रेमडेसिविर इंजेक्शन…

कोरोना का कहर: उत्तराखंड को मिले 7500 रेमडेसिविर इंजेक्शन…

उत्तराखंड को 7500 रेमडेसिविर के इंजेक्शन मिल गए हैं। मंगलवार देर शाम स्टेट प्लेन से अहमदाबाद से यह खेप उत्तराखंड पहुंची। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी को देखते हुए मंगलवार सुबह स्टेट प्लेन को अहमदाबाद भेजा गया था। राज्य सरकार का यह विशेष विमान रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप लेकर देर रात तक उत्तराखंड पहुंची। मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि अहमदाबाद से इस खेप के आ जाने के बाद कोविड 19 संक्रमण के बाद इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाले इस  इंजेक्शन का पर्याप्त कोटा प्रदेश के पास हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को सभी जिलों को पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन भेजने का भी आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से जूझ रहे किसी भी प्रदेशवासी को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी ना हो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2