Monday, March 2, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार महाकुंभ: अंतिम शाही स्नान पर कोरोना का असर, खाली दिखे घाट….

हरिद्वार महाकुंभ: अंतिम शाही स्नान पर कोरोना का असर, खाली दिखे घाट….

हरिद्वार में कोरोना संकट के बीच आज महाकुंभ के अंतिम शाही स्नान पर कोरोना महामारी का असर दिखा रहा है। हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर चैत्र पूर्णिमा का स्नान करने बेहद ही कम श्रद्धालु पहुंचे। शाही स्नान ब्रह्ममुहूर्त में ही शुरू हो गया था।

इस स्नान पर आम श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी पर स्नान करने के लिए सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक का समय दिया गया था। हालांकि घाटों पर स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी, लेकिन संख्या बेहद ही कम रही। अब 9 बजकर 30 मिनट के बाद अखाड़ों का स्नान क्रम शुरू होगा।

चैत्र पूर्णिमा के शाही स्नान के दौरान अखाड़े 50 से 100 संतों को ही शामिल करेंगे। वाहनों की संख्या भी बेहद सीमित रहेगी। जूना अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत हरि गिरि और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत रविंद्र पुरी, महानिर्वाणी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी के अनुसार, सभी अखाड़ों ने अपनी जुलुस में गृहस्थों को शामिल नहीं करने और कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने का आश्वासन दिया है। ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2