Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून के डीएम आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किए कोरोना कर्फ्यू के नियम,जानेें...

देहरादून के डीएम आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किए कोरोना कर्फ्यू के नियम,जानेें कर्फ्यू में किन बातों का रखना होगा खयाल…

देहरादून-कोरोना के बढ़ते प्रकोप के  मद्देनज़र देहरादून में आज शाम 7 बजे से 3 मई सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। कर्फ्यू की गाईडलाइन को लेकर शहर की जनता में खासा असमंजस देखा जा रहा था,लेकिन देहरादून के डीएम डॉ.आशीष श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्फ्यू से जुड़ी गाईडलाइन्स को स्पष्ट कर दिया है। उनके मुताबिक कर्फ्यू के दौरान-

आवश्यक सेवाओं की दुकाने शाम 4 बजे तक खुलेगी ।
निजी और सार्वजनिक वाहन कर्फ़्यू में प्रतिबंधित रहेंगे।

चिकित्सा एमरजेंसी में आवाजाही को छूट रहेगी ।

इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट भारत सरकार की गाइडलाइन्स के अनुसार रहेगा ।
अन्य राज्यों से आ रहे यात्रियों को स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन करवाने के साथ ही  72 घण्टे पुरानी आरटीपीसी की रिपोर्ट पेश करनी होगी।
सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेंगे।
बेवजह घूमने वालो पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई होगी।
शादी में केवल 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular