सावधान: उत्तराखंड में विकराल हुआ कोरोना, आज संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 5 हजार के पार, 81 लोगों की कोरोना से मौत…

उत्तराखंड में आज भी कोरोना संक्रमितों का आकंडा पांच हजार के पार पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज सूबे में कोरोना के 5084 नए केस मिलें, तो वहीं 81 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। सूबे में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 33330 है तो वहीं आज 1466 लोगों ने आज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। आज सबसे ज्यादा 1736 पॉजिटिव केस देहरादून में मिले जबकि हरिद्वार में 958, नैनीताल में 592 और ऊधम सिंह नगर में 378 कोरोना के नए केस मिले।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here