भारी मात्रा में स्मैक और लाखों की नगदी के साथ तस्कर गिरफ्तार….

 नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कल देर रात खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोच कर उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक व लाखों रूपये की नगदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक नशा तस्कर नशे की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान कस्बा भगवानपुर ईदगाह के पास तालाब के किनारे से जुल्फकार पुत्र जफर निवासी ईदगाह कालोनी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 40.60 ग्राम अवैध स्मैक मय इलेक्ट्रानिक तराजू व अवैध स्मैक को बेचकर मिले पैसे कुल 106,000 (एक लाख छः हजार रूपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मैने स्मैक आजाद पुत्र शाहदत निवासी ईदगाह भगवानपुर से खरीदी थी। जिसमें से कुछ स्मैक मैने बेच दी है। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here