बड़ी खबर : कर्नल अजय कोठियाल ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन…..

आम आदमी पार्टी की और से आज मिशन उत्तराखंड नव निर्माण कार्यक्रम के तहत रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के नेतृत्व में आप कार्यकर्त्ताओं ने कर्नल कोठियाल का जोरदार स्वागत किया।

आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि हमें खुशी है कि आज ऐसा व्यक्ति आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहा है। जिन्होंने अपने प्रदेशवासियों को आगे बढ़ाने का जज्बा दिया है। इसके लिए उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल का आभार व्यक्त किया। कहा कि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा व कांग्रेस को मौका दिया है। लेकिन पिछले बीस वर्षों में स्थिति बदत्तर हुई है। कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री नवीन अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लोगों के सपनों को पूरा करने का काम किया है। उसी तरह उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी कार्य करेगी। रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कार्यकर्ताओ के इस प्यार को देखते हुए मैं अपनी तैयारी को पूरी तरह भूल गया हूं। कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here