Homeराज्यउत्तराखण्डअवैध कच्ची शराब के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस ने की कार्यवाही , तीन...

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस ने की कार्यवाही , तीन सौ लीटर लाहन को किया नष्ठ…..

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम सहदेवपुर,दिनारपुर, अलावलपुर, के जंगलों में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर छापेमारी की जहा पुलिस ने शराब बनाने वाले उपकरण व कई ड्रम लाहन बरामद किया और जिसको मौके पर ही नष्ट किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को अलावलपुर, दिनारपुर, सहदेवपुर के जंगलों में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई। छापेमारी
मुखबिर के बताए स्थानों पर की।
इस दौरान टीम ने मौके से शराब बनाने के उपकरण सहित कई शराब की भट्टी पकड़ी है। पुलिस ने मौके पर तीन सौ लीटर लाहन को नष्ठ कर दिया है। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई व्यक्ति शराब बनाते नहीं मिला । पुलिस क्षेत्र में भाटियों द्वारा बनाई जा रही कच्ची शराब के कारोबारियो की तलाश में लगी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular