Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों,...

मुख्यमंत्री योगी ने प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों, संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं को दीं हार्दिक शुभकामनाएं……

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज माघ मेला-2021 के प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं माघ मेले में स्नान हेतु देश-विदेश से पधारे संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थराज प्रयाग में इस दिन स्नान, दान एवं यज्ञ का विशेष महत्व है। संगम तट पर एक माह का कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के लिये यह तिथि एक विशेष पर्व है। माघी पूर्णिमा पर एक मास का कल्पवास पूर्ण हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माघी पूर्णिमा स्नान पर्व को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये राज्य सरकार द्वारा समस्त आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये गये हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि श्रद्धालुओं के लिए सुविधा व सुरक्षा की सभी जरूरी व्यवस्थाओं सहित कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular