Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम राहत कार्यों में डाल सकता है खलल, चमोली समेत कई इलाकों...

मौसम राहत कार्यों में डाल सकता है खलल, चमोली समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना…..

देहरादून- मौसम विभाग ने 16 और 17 को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में सोमवार की दोपहर और शाम के समय कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 16 और 17 को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में दोपहर औी शाम के समय कहीं कहीं हल्की बारिश और ऊचांई वाले हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। 18 को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बता दें कि चमोली स्थित तपोवन व रैंणी गांव में राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,सेना, आईटीबीपी, बीआरओ के जवान दिनरात एक कर रहे हैं। ऐसे में अगर मौसम का मिजाज बदलता है तो राहत कार्यों में जुटे बहादुर जवानों की मुश्किलें जरूर बढ़ सकती हैं।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular