Homeराज्यउत्तराखण्डहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तराखंड त्रासदी कोष में दिए...

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तराखंड त्रासदी कोष में दिए 11 करोड़ रुपये….

मनोहर लाल खट्टर ने उत्तराखंड त्रासदी कोष में दिए 11 करोड़ रुपये, बोले- देवभूमि की हरसंभव मदद करेगा हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तराखंड त्रासदी कोष में अपने स्वैच्छिक कोष से 11 करोड़ रुपये दिए हैं। खट्टर ने मंगलवार को चंडीगढ़ में कहा कि संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार, देवभूमि उत्तराखंड के साथ खड़ी है और आपदा से निपटने में हरसम्भव सहयोग किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही उत्तराखंड में जोशीमठ के पास ग्लेशियर फटने के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ था। इस सिलसिले में राहत और बचाव कार्य वहां जोरों पर हैं जिसमें हरियाणा सरकार ने आर्थिक सहायता के साथ हर तरह के सहयोग की पेशकश की है। मनोहर लाल खट्टर ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को टैग करते हुए एक ट्वीट कर कहा, ”देवभूमि उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा ने बहुत सी अनमोल जिंदगियों पर प्रभाव डाला है। इस प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न हुई परिस्थितियों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 11 करोड़ की राशि दी जाएगी। इसके अलावा हरियाणा द्वारा हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।” इसके जवाब में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, ”आदरणीय मनोहर लाल खट्टर जी का मैं उत्तराखंड की समस्त जनता की तरफ़ से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।”

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular