Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान, प्रीतम सिंह को मुख्यमंत्री का...

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान, प्रीतम सिंह को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का हाईकमान से किया अनुरोध…

देहरादून- उत्तराखंड कांग्रेस में मचे घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक और ट्वीट सामने आया है, जिसमें उन्होंने प्रीतम सिंह को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने का अनुरोध किया है, हरीश रावत ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रीतम सिंह सेनापति है, यह बहुत स्तुत्य कथन है उन्हें पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने का अनुरोध करता हूं। मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में इंदिरा का भी स्वागत करूंगा मैंने अपने नाम को लेकर जो असमंजस है उसको समाप्त किया है देवेंद्र जी ने जो आदर दिया मैं उसके लिए बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं लेकिन मुझे सामूहिक नेतृत्व की पंक्ति से हटा देने की कृपा करें कुछ समय व्यक्ति को उन्मुक्त भी रहना चाहिए मैं उसी दिशा में बढ़ते हुए राजनीति के बल पर धन कमा करा प्रदेश की राजनीति पर कब्जा जमाने की प्रवृत्ति के विरुद्ध जनजागृति जगाने का काम करना चाहता हूं मेरे लिए निरंतर यह देखना भी कष्ट दायक है कि कांग्रेस संगठन एक होटल की चारदीवारी में कैद होकर न रह जाए मुझे कार्यकर्ताओं और स्वराज आश्रम की गरिमा को भी पुनः स्थापित करना है फिर कभी कभी कुछ नाम बोर हो जाते हैं 2017 में कुछ ऐसी ही चाहिए मेरा नाम लिखा गया है जो कांग्रेस के ऊपर बोझ बन गया मैं कांग्रेस को धमकी से लिखे गए नाम के बोझ से मुक्त कर देना चाहता हूं संयुक्त नेतृत्व में भी ऐसे नाम का बोझ पार्टी पर बना रहेगा l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular