Homeराज्यउत्तर प्रदेशवरासत अभियान के अन्तर्गत अब तक कुल 3,22,176 आवेदन आॅनलाइन दर्ज किये...

वरासत अभियान के अन्तर्गत अब तक कुल 3,22,176 आवेदन आॅनलाइन दर्ज किये गये हैं : अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी

उत्तर प्रदेश के राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने आज वरासत अभियान की प्रगति के संबंध में प्रदेश के समस्त मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों से वीडियों कान्फे्रसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने समीक्षा बैठक में जिन जनपदों की प्रगति मानक के अनुरुप नहीं पायी गयी, उन जनपदों के अधिकारियों से असंतोष प्रकट करते हुए, त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश के समस्त ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकारियों को खतौनियों में दर्ज कराये जाने हेतु वरासत अभियान 15 दिसम्बर, 2020 से 15 फरवरी, 2021 तक चलाया जा रहा है । प्रदेश में वरासत अभियान के अन्तर्गत अब तक कुल 3,22,176 आवेदन आॅनलाइन दर्ज किये गये हैं।
त्रिवेदी ने समस्त मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों से कहा है कि जनपद में दर्ज व निस्तारित होने वाले वरासत प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण करे तथा यह भी सुनिश्चित करंे कि कोई भी वरासत प्रकरण किसी भी स्तर पर समय सीमा के उपरान्त लम्बित न रहे। उन्होंने कहा कि वरासत के प्रकरणों में समय से कार्यवाही की जाए जिससें कोई विधिक उत्तराधिकारी अपने उत्तराधिकार से वंचित न रहें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular