देहरादून- राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में बुधवार रात भीषण ठंड ने कंपकंपी छुड़ा दी। सीजन में पहली बार रात का तापमान छह डिग्री से भी नीचे पहुंच गया, जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज रात भी ठंड इजाफा होने का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। ठंड में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दिन के तापमान में भी कमी आने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला बढ़ेगा।


